साल 2019 का पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी को पड़ने वाला है। पौष पूर्णिमा के दिन लगने वाला यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ग्रहण के दोषकाल वाले समय को सूतक कहा जाता है, जो ग्रहण से कुछ घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। चंद्रग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है और वहीं सूर्यग्रहण में 12 घंटे पहले। इस हिसाब से रात 12 बजे से ही सूतक लग जाएगा। भारतीय समयानुसार यह चंद्रग्रहण, पौष पूर्णिमा 21 जनवरी की सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर लगेगा और 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस समय आप भूलकर भी ये  काम नहीं करने चाहिए। नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं… msnTarGet.com

Chandra Grahan 2019 Do’s & Don’ts : ग्रहण के दौरान बरतनी चाहिए ये साव‍धानियां, चंद्रग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान

Chandra Grahan 2019 Do’s & Don’ts : ग्रहण के दौरान बरतनी चाहिए ये साव‍धानियां, चंद्रग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान
Chandra Grahan 2019 Do’s & Don’ts : ग्रहण के दौरान बरतनी चाहिए ये साव‍धानियां, चंद्रग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान
Chandra Grahan 2019, Lunar Eclipse Today Effects: चंद्रग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में बेहद खास महत्व प्रदान किया गया है। साल 2019 में कुल मिलाकर दो यह चंद्र लगने वाले हैं। जिसमें से पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी, सोमवार को लगेगा। 21 जुलाई 2019 को लगने वाला चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। यह चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार 09:03:54 से शुरू होगा और 12:20:39 तक बजे तक रहेगा। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो यह चंद्रग्रहण कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र पर लगेगा। ग्रहण काल में कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। चलिए जानते हैं कि चंद्रग्रहण के दौरान किन सावधानियों को बरतनी चाहिए।  ज्योतिष के जानकारों कहना है कि ग्रहण के समय अधिक सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है।  soas.in
विशेष तौर पर गर्भवती महिलाओं को इस समय बाहर निकलने की मनाही होती है। वहीं बुजुर्गो, बच्चों और किसी बीमार व्यक्तियों को ग्रहण से पहले या बाद में ही भोजन करने की सलाह दी जाती है। यह चंद्र शुरू होने से पहले और बाद में स्नान करना चाहिए। 
ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए इस समय में ईश्वर का स्मरण और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करना उत्तम माना गया है। साथ ही घर में मौजूद पानी और दूध में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए। इसके अलावा बने हुए भोज्य पदार्थों में भी तुलसी का पत्ता रखना चाहिए। धर्म शास्त्र के जानकारों का कहना है कि चंद्रग्रहण की अवधि में भोजन नहीं करना चाहिए। इसके अतिरिक्त अंधेरे में सुई का प्रयोग करने से भी बचना चाहिए। नंगी आंखों से ग्रहण बिल्कुल ना देखें। क्योंकि इससे आंखों पर प्रभाव पड़ सकता हैं। ग्रहण के दौरान सब्जियों को भी न काटें और सोने से परहेज करें। Fun2Ind.com

अकेले ना जाएं

चंद्रग्रहण के समय प्रकृति ज्यादा संवेदनशील हो जाती है, ऐसे में किसी अनहोनी के होने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए ग्रहण के समय किसी भी सुनसान जगह या श्मशान पर बिल्कुल ना जाएं। इस समय नकारात्मक शक्तियां ज्यादा हावी रहती हैं।

न बनाएं शारीरिक संबंध

शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के समय स्त्री-पुरुष को प्रसंग से बचना चाहिए। ऐसा करने से नरक की यातना भुगतनी पड़ सकती है। इस समय बनाए गए शारीरिक संबंध से कोई बच्चा होता है तो उसे जीवनभर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। MobAsk.com

गर्भवती महिलाएं रखें ध्यान

चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया से दूर रहना चाहिए, क्योंकि ग्रहण की छाया का कुप्रभाव से गर्भस्थ शिशु पर पड़ने का डर रहता है, जो बच्चे की सेहत के लिए नुकसानदेह होता है।

मूर्ति को ना करें स्पर्श

सूतक काल लगने के बाद से लेकर ग्रहण खत्म होने तक भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए। भगवान को भी ग्रहण के दर्शन न होने दें। साथ ही सूतक काल में खाना पकाना, नाखून काटना वर्जित है।

गरीब का न करें अपमान

सूतक के बाद से ग्रहण तक भूलकर भी किसी गरीब और असहाय व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। इन लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, किसी गरीब व असहाय का अपमान करते हैं तो शनिदेव की बुरी नजर उस पर पड़ती है। MsnTarGet.com

बाहर खाने से बचें

चंद्रग्रहण के समय कई लोग टोना-टोटका करते हैं इसलिए अनजान व्यक्ति आपको इस समय कुछ खाने को दें तो कतई ना खाएं। साथ ही इसके बारे में अपने घर पर जानकारी भी ना दें।

वाद-विवाद से बचें

चंद्रग्रहण के समय वाद-विवाद से बचना चाहिए, इससे हमेशा घर का माहौल खराब होता है और ग्रहण के समय नकारात्मक शक्तियों का भी हो जाता है। इस दिन घर में अशांति रहने से पितृगण की कृपा नहीं मिलती है। ग्रहण के दिन पितृगणों का ध्यान करें और उनका नाम लेकर कुछ दान करें।

Write in Comments about Chandra Grahan 2019 Do’s & Don’ts : ग्रहण के दौरान बरतनी चाहिए ये साव‍धानियां, चंद्रग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान