अगर जंग में हमारे सारे सैन्य ठिकाने नष्ट भी हो गए तो अगला हमला यहां से करेगा भारत
पुलवामा आतंकी हमले के बाद अचानक भारत-पाकिस्तान में जंग का माहौल बनाया जा रहा है। भारत में लोग सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि वो पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को खत्म करें और सबक सिखाएं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान ने जंग की तैयारी शुरू कर दी है। पाक सीमा पर तैनात टुकड़ियों के लिए युद्ध का सामान भेजने की योजना बना रहा है। अस्पतालों को भी मेडिकल सहायता तैयार रखने के लिए कहा गया है। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद इमरान खान ने भारत पर उल्टा आराेप लगाया था कि वो जंग का माहौल बना रहा है और पुलवामा हमले की साजिश में शामिल होने का झूठा आरोप मढ़ रहा है। साथ इमरान ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उन पर जंग थोपी गई तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे। आइए जानते हैं भारत और पाकिस्तान की ताकत के बारे में... Fun2Ind.com

ndia vs Pakistan army comparison: भारत के बारे में ये जानकारी पढ़ने के बाद पाकिस्तान की जनता अपने पीएम इमरान खान को लगा देगी डांट

ndia vs Pakistan army comparison: भारत के बारे में ये जानकारी पढ़ने के बाद पाकिस्तान की जनता अपने पीएम इमरान खान को लगा देगी डांट
ndia vs Pakistan army comparison: भारत के बारे में ये जानकारी पढ़ने के बाद पाकिस्तान की जनता अपने पीएम इमरान खान को लगा देगी डांट

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आर्मी

- भारत की सेना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना है। दुनिया में सबसे बड़ी सेना चीन के पास है। उसके पास 22.60 लाख सैनिक हैं।
- ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2018 के मुताबिक, भारत की सेना को दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना करार दिया गया है। उससे पहले सिर्फ तीन देश अमेरिका, रूस और चीन हैं। जबकि इस लिस्ट में पाकिस्तान की सेना का नंबर 17वां है। 
- भारत के पास 13.62 लाख सक्रिय सैनिक हैं। इसमें पैरामिलिट्री के सैनिकों की संख्या शामिल नहीं है। 
- जबकि पाकिस्तान की सेना सिर्फ 6.37 लाख है।

इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा बजट

- इस बार के अंतरिम बजट 2019 में भारत का रक्षा बजट तीन लाख करोड़ रुपए के करीब रखा गया है। ये भारत के इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा बजट है।
- दुनिया में हथियार खरीदने के मामले में भारत नंबर एक पर है। साल 2007 से 2018 के बीच भारत ने सात लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के हथियार खरीदे हैं।

किसकी कितनी ताकत

एयरक्राफ्ट

भारत -2185
पाकिस्तान - 1281

अटैक एयरक्राफ्ट 

भारत- 804
पाकिस्तान- 410

टैंक्स

भारत-4426
पाकिस्तान- 2182

सबमरीन्स

भारत-16
पाकिस्तान- 5

बैलेस्टिक मिसाइल की ताकत

भारत के पास ब्रह्मोस मिसाइल है। इसकी रेंज 300 किमी है। ये एक क्रूज मिसाइल है। ये बिना पायलट वाले किसी भी लड़ाकू विमान की तरह होती है। ये जमीन की सतह से काफी करीब उड़ती है। दुश्मन के रडार इसे पकड़ नहीं पाते।

अग्नि 5

- ये इंटर कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल है। इसकी रेंज 5 हजार किमी है। ये पूर्व दिशा में चीन और फिलीपींस और पश्चिम में इटली तक मार कर सकती है। इसकी जद में पूरा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक, ईरान और करीब आधा यूराेप आता है। ये सिर्फ 20 मिनट में चीन पहुंच सकती है और तबाही मचा सकती है।
- वहीं, पाकिस्तान के पास लंबी दूरी के नाम पर सिर्फ शाहीन-2 मिसाइल है। इसकी रेंज सिर्फ ढाई हजार किमी है।

सुखोई फाइटर जेट 

- भारत का मॉडर्न फाइटर जेट एक बार में तीन हजार िकमी की उड़ान भर सकता है। दुनिया का सबसे अच्छा फाइटर जेट माना जाता है। इंडियन एयरफोर्स के पास इस वक्त 250 सुखोई विमान हैं।

तोप की ताकत

भारत के पास K9 वज्र और M-777 अल्ट्रा लाइटवेट हॉवित्जर्स हैं। 155 MM एक ऐसी आर्टिलरी गन है, जिसका वजन सिर्फ चार टन है और इसे कहीं भी ले जाना बेहद आसान है। ये एक मिनट में दो राउंड से लेकर 5 राउंड तक फायर कर सकती है। इसकी रेंज 24 किमी से 40 किमी तक है।
- K9 वज्र एक सेल्फ प्रोपेल्ड गन है। ये लगभग ऐसी होती है जैसे किसी बख्तरबंद टैंक पर तोप लगा दी जाए। इसमें पांच सैनिकों को क्रू होता है। इसकी स्पीड 67 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। रेंज 30 से 40 किमी है। ये दोनों की तोपें पहाड़ और दुर्गम इलाकों में गेम चेंजर साबित होती हैं।
- भारत K-4 SLBM मिसाइल का सक्सेसफुल टेस्ट कर चुका है। ये तीन हजार किमी तक वार कर सकती है। इसे किसी सबमरीन्स से भी फायर किया जा सकता है। 
- भारत के पास मौजूद मिराज, सुखोई, MIG-29, जगुआर और तेजस विमान से भी परमाणु हमला करने की दम रखता है। 
- वहीं, पाकिस्तान के ब्लैक पैंथर, ब्लैक स्पाइडर, F-16 में परमाणु हथियार लगाए जा सकते हैं।

सारे ठिकाने नष्ट होने के बाद भी भारत कर सकता है हमला

अगर पाकिस्तान, भारत पर परमाणु हमला करके उसके सभी ठिकाने नष्ट भी कर देता है तब भी भारत पाकिस्तान पर परमाणु हमला कर सकता है। क्योंिक भारत के पास
सेकंड स्ट्राइक कैपेबिलिटी है। भारत समंदर से परमाणु पनडुब्बी से हमला कर सकता है।