![भारत ने पाक में छोड़ दिया बाढ़ का पानी, पाक में मची तबाही, नवाज बोले, "रहम करे भारत" War Ind Vs Pk भारत ने पाक में छोड़ दिया बाढ़ का पानी, पाक में मची तबाही, नवाज बोले, "रहम करे भारत" War Ind Vs Pk](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhYx0l64_yfCYkLQxcN6DVvtqp6Gh-ca_ip0RBTCOmcUFDwsRaaufQE_EEZrGC03Rfcp2k-_admfJKZA3rLcN832wAZTKR0_zZjIjS0SybKXEme0wCJj_uRhBX_uPz3NZp5MtbawWIVpUw/s400/Flipkart-Snapdeal-Merger-Ratan-Tata-Azim-Premji.jpg)
दरअसल भारी बारिश के चलते सतलज नदी ऊफान पर है। भारत ने भी जो पानी रोका हुआ था ओवर फ्लो के कारण छोड़ दिया है। भारत के पानी छोड़ते ही पाकिस्तान में बाढ़ आ गई है। कई घर डूब गए हैं व कई लोग लापता हैं।
वहीं भारत में भी बाढ़ के चलते आज आठ और लोगों की जान चली गयी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है जिसके चलते बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति और बिगड़ सकती है। मूसलाधार बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा और गुजरात के कुछ हिस्सों में स्थिति बदतर हो गयी है।
ओड़िशा के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ में कल एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। असम में बाढ़ के कारण पांच और लोगों की मौत हो गयी। बहरहाल कुल स्थिति में थोड़ा सुधार देखा गया है। जबकि राज्य के 17 जिलों में अब भी करीब आठ लाख लोग प्रभावित हुए हैं।'
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार मध्य असम के मोरीगांव में तीन लोगों की मौत हो गयी और ग्वालपाड़ा एवं गोलाघाट जिलों में एक।।।एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिससे असम में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गयी।
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। इस बीच राज्य के चम्बा जिला में बादल फटने के चलते अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति बह गया।
राज्य आपात अभियान केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि गुजरात में भी बाढ़ के कारण दो लोगों के मरने की रिपोर्ट है। इसके साथ ही राज्य में मूसलाधार बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है।
ओड़िशा के रायगढ़ा और कालाहांडी जिलों में स्थिति में सुधार के बाद राहत और बचाव अभियान ने जोर पकड़ा। ओड़िशा में अचानक आई बाढ़ के कारण दो लोगों के मरने और 40 हजार से अधिक लोगों के फंसे होने की रिपोर्ट है।
Post a Comment