![फ़टे कपड़ो में थाने पहुंची महिला, कहा- देवर 4 महीने से वीडियो बना, कर रहा है रेप..और आज.. फ़टे कपड़ो में थाने पहुंची महिला, कहा- देवर 4 महीने से वीडियो बना, कर रहा है रेप..और आज..](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi25F1hGHML0xAvvzgwainUnCg9tDo75toSWB_O_q2qc-ZrohjTk5UFTw7S7LD2h6PiDokSCtUmExFvf4BnFBUCeE93jm1murGEI0fNEkvsBfkhoBNl_fF4StyNrdp_3VrM9VkkhyphenhyphenqGFJk/s400/sunita.jpg)
आज भी उसने मेरे साथ कुकर्म करने की कोशिश की तो उसे घायल करके आ गई हूं | पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पूरा मामला दर्ज करके आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया है |
यह पूरा मामला न्यू आगरा थाने के इंद्रपुरी का है | यहां की रहने वाली महिला दीपा (बदला हुआ नाम) का पति और उसका चचेरा देवर ड्राइवरी का काम करते है | रिश्तेदारी और आसपास रहने के कारण दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता है |
पीड़ित महिला के मुताबिक, 4 महीने पहले एक दिन चचेरा देवर घर आया और नशे की हालत में उसने जबरन रेप किया | इस दौरान उसने अपने मोबाइल से उसकी अश्लील क्लिप बना ली | ये बात उसने अपने पति को बताने की कोशिश की, लेकिन देवर ने धमकी दी कि वो उसका वीडियो सोशल मीडिया और नेट पर डाल देगा और अगर ज्यादा गुस्सा आया तो बच्चे को किडनैप कर लेगा |
देवर की धमकी के कारण दो बच्चों की मां डर गई | महिला ने बताया कि डर का फायदा उठाते हुए देवर रोज उसके साथ रिलेशन बनाने लगा और उससे उसके गहने व पति के लोन लिए हुए 25 हजार भी ले लिए | वो लगातार रुपए की डिमांड करता था | अब महिला के पास पैसे भी नहीं बचे |
महिला ने बताया की सुबह जब उसका का पति घर पर नहीं था, तो आरोपी देवर आया और उसने 20 हजार रुपए की मांग की | जब उसने पैसे देने से मना किया तो देवर जबरदस्ती उसके साथ रिलेशन बनाने लगा और महिला के कपड़े फाड़ दिए |
महिला के मुताबिक, उसने अपने बचाव में घर पर रखा डंडा उसके सिर पर मार दिया | चोट लगते ही देवर फरार हो गया | इसके बाद उसने हिम्मत कर पूरी घटना की जानकारी उसके पति को दी, और पति-पत्नी ने थाना न्यू आगरा पहुंचकर पूरी घटना बताई | इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया | पुलिस ने आरोपी को इलाज और मेडिकल के लिए भेजा है |
पुरे मामले पर पुलिस का क्या कहना है?
वही थाना इंचार्ज नरेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर रेप और जबरन वसूली के साथ साइबर एक्ट में केस दर्ज किया जाएगा |
वहीं, आरोपी देवर ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि..आज सुबह उसकी भाई से मारपीट हो गई थी | उसे जेल में डालने के लिए भाभी ने खुद कपड़े फाड़ लिए और उस पर झूठा रेप का आरोप लगा दिया |
source : dainiksamvad.com
Post a Comment