कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तान माने जाते हैं। एम एस धोनी का ये 36वां जन्मदिन है। इस हफ्ते धोनी की शादी की सालगिरह भी थी।
2004 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले माही आज किकेट की बुलंदियों पर है। 7 जुलाई 1981 को जन्मे धोनी के लिए यह जन्मदिन इसलिए भी बहुत खास है, क्योंकि इस बार उनके साथ उनकी बेटी जीवा भी हैं।
कुछ सालों पहले महज 300 रुपए के लिए काम करने वाले धोनी पर आज करोड़ों की बरसात होती है। हर बड़ा ब्रांड उनके लिए लाइन लगाए खड़ा रहता है, लेकिन आसमान की इस ऊंचाई पर पहुंचने के लिए धोनी को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एक छोटे शहर की गलियों में क्रिकेट खेलने वाले धोनी कैसे आज इस मुकाम पर पहुंचे इसकी कहानी बेहद दिलचस्प है।
महेंद्र सिंह धोनी का बचपन
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में हुआ था, उनके पिता का नाम पान सिंह और मां का नाम देवकी देवी है, धोनी की एक बहन जयंती और एक भाई नरेंद्र भी है।
धोनी के परिजनों ने कभी सोचा भी नहीं था, कि उनका बेटा एक दिन पूरी दुनिया में उनका और अपने देश का नाम रौशन करेगा। धोनी की पढ़ाई रांची के जवाहर विद्यालय में हुई, इसी स्कूल में सबसे पहले धोनी ने क्रिकेट का बल्ला भी थामा था।
टिकट कलेक्टर की नौकरी
धोनी ने पहली बार 18 साल की उम्र में रणजी मैच खेला था, धोनी बिहार रणजी टीम की तरफ से खेलते थे, इसी दौरान रेलवे में बतौर टिकट कलेक्टर धोनी की नौकरी भी लग गई और उनकी पहली पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में हुई थी।
2001 से 2003 तक धोनी खड़गपुर के स्टेडियम में क्रिकेट खेला करते थे, 22 साल की उम्र में धोनी रेलवे की नौकरी करने खड़गपुर पहुंचे, लेकिन धोनी को ये नौकरी रास नहीं आई।
धोनी को तो कुछ और ही करना था, यही वजह थी कि खड़गपुर में धोनी ने क्रिकेट की अपनी एक नई दुनिया बसा ली, धोनी वहां रेलवे की टीम के लिए खेला करते थे।
धोनी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें
* अपने स्कूली दिनों में धोनी स्कूल की फुटबॉल टीम में बतौर गोलकीपर खेला करते थे।
* 1998 में महेंद्र सिंह धोनी को सेंट्रल कोल लिमिटेड (सीसीएल) ने अपनी टीम में शामिल किया।
* सीसीएल की ओर से तब उन्हें 2200 रुपए महीने स्टाइपेंड दिया जाता था।
* उनकी यह सैलरी दूसरे प्लयर्स से 200 रुपए ज्यादा थी, क्योंकि उन्हें मैचविनर प्लेयर माना जाता था।
* महेंद्र सिंह धोनी मोटर साइकल/बाइक्स के दीवाने/शौकीन हैं।
* टीम इंडिया को आईसीसी के तीनों बड़े खिताब दिलाने वाले अकेले कप्तान हैं।
* महेंद्र सिंह धौनी के पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं। वे उनकी एक्टिंग के प्रशंसक रहे हैं और उनकी लगभग सभी हिट फिल्में देखीं हैं. वहीं उन्हें लता मंगेशसकर के गाने बहुत पसंद है।
* महेंद्र सिंह धौनी का जन्म वर्ष 1981 में सात जुलाई को हुआ था। विशेष बात यह है कि उनकी जन्मतिथि तो सात है ही, जुलाई का महीना भी वर्ष का सातवां महीना है। वहीं उनकी जर्सी भी नंबर सात ही है।

Post a Comment