मोटापा किसी अभिशाप से कम नहीं है। एक बार मोटापा चढ़ जाए तो शरीर को सही आकार में लाना आसान नहीं होता। यदि आप आकर्षक दिखना चाहते हैं तो बॉडी को हमेशा शेप में बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए कई बार डाइटिंग (Dieting) से भी काम नहीं चलता।
वजन कम करने और शरीर को मेनटेन करने के लिए नियमित एक्सरसाइज करने के साथ साथ सही डाइट लेनी होगी। साथ ही अलग-अलग वर्कआउट के जरिए पूरे शरीर पर ध्यान देना होगा। बॉडी को शेप में लाने और इसे परफेक्ट बनाने के लिए कई वर्कआउट हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ वर्कआउट (Exercise for Weight Lose) के बारे में जिन्हें करने से बॉडी हमेशा शेप में रहती है।
जॉगिंग (Jogging):- दौड़ना पूरे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। धीरे-धीरे दौड़ने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है साथ ही फिटनेस लेवल भी सुधरता है। इसका सबसे ज्यादा फायदा यह है कि शरीर से अतिरिक्त वसा भी कम होती है। जॉगिंग करने से घुटनों पर अधिक दबाव पड़ता है, इसलिए ध्यान रहे कि धीरे-धीरे ही समय और रफ्तार बढ़ाएं।
वॉकिंग (Walking):- यदि आपके जोड़ों में दर्द रहता है और या किसी कारण से जॉगिंग नहीं करना चाहते तो चलना या वॉकिंग भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
वेट ट्रेनिंग (Weight Training):- शरीर को मांसल बनाने और अतिरिक्त वसा को कम करने के लिए वेट ट्रेनिंग प्रोग्राम बेहद लाभदायक है।
साइकिलिंग (Cycling):- साइकिल चलाना बेस्ट कार्डियोवेस्कुलर व्यायाम है। साइकिल चलाने से पेट की चर्बी के साथ ही जांघों की भी बेहतरीन एक्सरसाइज होती है। इसके साथ ही साइकिल चलाना हृदय के लिए भी बेहद लाभदायक है।
स्विमिंग (Swimming):- शरीर पर कम दबाव डाल कर ज्यादा लाभ लेना हो तो तैराकी से बेहतर कुछ भी नहीं। सिर्फ तैरने से कमर के ऊपर की चर्बी कम होती है वो भी घुटनों पर बिना दबाव डाले।
एरोबिक्स (Aerobics):- एरोबिक व्यायाम अतिरिक्त वसा को कम करने और हृदय को सुचारू रूप से काम करने के लिए बेहद आसान उपाय है। मात्र 20 मिनट तक एरोबिक्स करने से शरीर की चर्बी को घटाया जा सकता है।
डांस (Dance):- बॉडी को शेप में लाने के लिए डांस सबसे अच्छा तरीका है। डांस से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है और पूरा शरीर शेप में आता है। यदि आप रोज डांस करेंगे तो इससे न सिर्फ आपका शरीर सुंदर दिखेगा, बल्कि मजबूत भी बनेगा। इसके साथ ही यह एक ऐसी आसान सी एक्सरसाइज है जिसे करते हुए आप बोरियत महसूस नहीं करेंगे।
व्यायाम से कितना वेट लॉस- (Exercise and Weight Lose)
व्यायाम (एक घंटा) | कैलोरी बर्न/ 54 किलोग्राम शरीर का भार | कैलोरी बर्न/ 72 किलोग्राम शरीर का भार | कैलोरी बर्न/ 91 किलोग्राम शरीर का भार |
जॉगिंग | 327 | 435 | 546 |
वॉकिंग | 125 | 167 | 209 |
वेट ट्रेनिंग | 273 | 363 | 455 |
साइकिलिंग | 382 | 508 | 637 |
स्विमिंग | 491 | 653 | 819 |
एरोबिक्स | 300 | 399 | 501 |
डांस | 191 | 254 | 319 |
Fitness, Excercise, Weight Kam Karne Ki Tips, Weight Lose Exercises, Yoga, वजन घटाने वाले व्यायाम, Health Tips, हेल्थ टिप्स, Hindi
Post a Comment