🌷 *गुरुसत्संग स्वामी जी*🌷
[youtube src="S9aG--2buI4"][/youtube]
कलियुग का अंत होने से पहले दिखाई देंगे ये 6 लक्षण - पृथ्वी का अंत आते आते ऐसी हरकत करेंगे लोग - Kaliyug Ka Ant Hone Se Pahale Dikhaee Denge Ye 6 Lakshan - GuruSatsang.com
🌷 पृथ्वी का अंत आते आते ऐसी हरकत करेंगे लोग🌷
🌷 पृथ्वी का अंत आते आते ऐसी हरकत करेंगे लोग🌷
धर्म ग्रंथों में लिखा है कि कलियुग की समाप्ति पर भगवान स्वयं अवतार लेकर सभी अधर्मियों का संहार करेंगे और पृथ्वी से पाप खत्म करके फिर से धर्म की स्थापना करेंगे। श्रीमद्भागवत के अनुसार भगवान विष्णु पृथ्वी से अधर्म का नाश करने के लिए कल्कि अवतार के रूप में आएंगे और मात्र तीन दिनों में कलियुग का अंत करते फिर से धर्म की स्थापना कर देंगे।
श्रीमद्भागवत में बताया गया है कि भगवान के अवतार लेने के पहले कुछ ऐसे लक्षण दिखाई देंगे जो असामान्य होंगे। ये लक्षण धरती पर बढ़ते पाप का की चरम सीमा तथा भगवान के आने का संकेत होंगे। जानिए श्रीमद्भागवत में बताए गए ऐसे ही 6 संकेतों के बारे में..
- कलयुग के अंत में लोग हर समय भूख प्यास से परेशान और अलग अलग चिंताओं से घिरे रहेंगे। लोगो को कई तरह को रोग परेशान करेंगे। इसके साथ ही मनुष्य की अधिकतम आयु 20 से 30 वर्ष ही होगी।
- कलयुग के अंत के नजदीक आते ही पृथ्वी पर सारी में नदियां सूख जाएंगी। पानी की कमी होने लगेगी। पानी के न होने से पृथ्वी पर हाहाकार मचेगा। लोग प्यास से मरने लगेंगे।
- कलयुग के अंत में पति और पत्नी संबंधों में ईमानदार नहीं रहेंगे। पति पत्नी दूसरों के साथ संबंध बनाने लगेंगे। शादी की महत्ता समाप्त हो जाएंगी।
- कलयुग के अंत के नजदीक आते ही तीर्थ स्थल में अधर्म और पाप होने लगेगा। उन जगहों पर पूजा पाठ के बजाय अधर्म के काम होने लगेगें।
- कलयुग के अंत में लोग स्वार्थ के लिए बेईमानी और हत्या करेंगे। जीवन की कोई कीमत नही रह जाएगी। सभी धन कमाने के लिए कुछ भी करने का तैयार हो जाएंगे।
- कलयुग में अधर्म की पूजा होने लगेगा। लोग केवल अपने स्वार्थ को महत्व देंगे। लोग नास्तिक बन जाएगा। इसके साथ ही कलयुग में लोग नरसंहार करने लगेंगे।
गौतम बुद्ध कहते हैं कि-
* जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।
Post a Comment