![भगवान श्रीकृष्ण के पैरों में थे ये 10 चिन्ह, जिनमें होते हैं चमक जाता है उनका भाग्य ....these 10 sign make you fortunate भगवान श्रीकृष्ण के पैरों में थे ये 10 चिन्ह, जिनमें होते हैं चमक जाता है उनका भाग्य ....these 10 sign make you fortunate](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgFNhvHUNRdANrAN9azKlp3rNobeudv653C-pz0aTjBnYaGYOsSblQwVPpmynXe_XFhrdE9BqA1-JL8vvX03itAf7Ec0d7LAog_8FQk7ma6OJtAe3MtIr6sfeG2J2jISYOnPWgiIMFvQ6o/s320/fxmly75sjyii1jm8owav.jpeg)
वैसे सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश ही नहीं उनका पूरा जीवन ही प्रेरणादायक है। फिर वो उनके बालपन की लीलाएं हो या फिर बुद्धि के दम पर दुनिया को बचाने की कवायद। यदि आपने कृष्ण के बारे में बहुत अधिक पढ़ा या सुना होगा तो आपने यह भी सुना होगा कि उनके शरीर पर कई तरह के चिन्ह थे।
क्या आप जानते हैं कि इनमें से कुछ हम मनुष्यों के शरीर पर भी होते हैं। हालांकि ये चिन्ह बहुत कम लोगों के शरीर पर होते हैं। इन सभी चिन्हों के अर्थ भी अलग-अलग होते हैं। यह आपके भाग्य के बारे में भी बहुत कुछ कहते हैं।
तो चलिए हम आपको बताते हैं, क्या है इन चिन्हों का मतलब।
आधा चाँद
भगवान कृष्ण के तलवे पर आधे चाँद का चिन्ह था। यही चिन्ह भगवान शिव के मस्तक पर भी होता है। यदि आपके शरीर पर भी यह चिन्ह है तो आपका करियर बहुत ही सुनहरा होता है।
स्वस्तिक
पैर पर स्वस्तिक साइन वाले लोगों पर धन की जमकर वर्षा होती है। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा ही बेहतर रहती है।
कमल का फूल
पैरों पर कमल का चिन्ह होना भी धनवान होने का प्रतीक होता है। ऐसे लोगों की खास बात यह होती है कि ये जरूरतमंदों की बहुत मदद करते हैं।
त्रिभुज
पैर में ट्रायंगल होने का मतलब है कि आपको आपकी जिंदगी में बहुत से मजेदार लोग मिलेंगे। इसका यह भी मतलब है कि आप जल्द ही अमीर होने वाले हैं। इस साइन वाले लोग बहुत आकर्षित और प्रभावी भी होते हैं।
चक्र
कृष्ण के हाथों में सुदर्शन चक्र की तरह ही उनके पैरों में भी चक्र का निशान था। जिन लोगों के पैरों में चक्र का चिन्ह होता हो वो बहुत ज्यादा यात्रा करते हैं, कई देशों में घूम आते हैं। विदेश में भी बस जाते हैं। इस तरह के लोग दूसरों की बहुत मदद भी करते हैं।
कलश
जिनके पैर पर कलश का चिन्ह बना होता है, वो धार्मिक किस्म के होते हैं। जीवन में बहुत कुछ अच्छा करते हैं। ऐसे लोगों की आस-पास वाले बहुत इज्जत भी करते हैं।
मछली
कृष्ण की हथेली और पैर दोनों पर भी मछली का चिन्ह बना हुआ है। मछली को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। जिन लोगों के शरीर का मछली का चिन्ह होता है, उन्हें अपने जीवन बहुत अधिक प्रतिष्ठा मिलती है।
शंख
शंख तो यूँ भी पवित्र और पूजनीय ही माना जाता है। कृष्ण के तलवे पर बना यह सौभाग्यकारी शंख सफलता और समृद्धि का संकेत होता है।
धनुष-बाण
जिनके पैर पर तीर-कमान का निशान होता है, उन्हें जीवन में बहुत संघर्ष करना होता है। लेकिन वो हमेशा इन मुश्किलों से योद्धा की तरह बाहर निकल जाते हैं। यदि इनका बहुत ज्यादा बुरा वक्त चल रहा है तो इसका मतलब हुआ कि वो जल्द ही कुछ बहुत बड़ा करने वाले हैं।
अंकुश
यह निशान तलवे पर हैं तो इसका मतलब हुआ कि वह व्यक्ति मैनेजमेंट के मामले में गजब होता है। ऐसे लोग जल्द ही अन्य लोगों को प्रभावित कर देते हैं। तो बताइए कैसी लगी आपको यह स्टोरी। अपने दोस्तों के साथ भी इसे शेयर कीजिएगा।
Post a Comment