![ब्लड ग्रुप के अनुसार रखें अपनी डाइट, जल्द दिखेंगे फायदे.....your diet should be suit your blood group ब्लड ग्रुप के अनुसार रखें अपनी डाइट, जल्द दिखेंगे फायदे.....your diet should be suit your blood group](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgKxzL3dZ8HN7SBPCHrpcgs9yOlLEKMfM4ofXDj9vXESdyGZaqOvOceUIeSRaxWSuqbhlLl0SKTO8NG2Uasrupdp9iU43haUNuUrhjeF_Nn6Eo7NEGtPFQoKyYbRE7fX61KItK-OyON1u8/s400/fxmly75sjyii1jm8owav.jpeg)
आपने कई दफा सुना होगा कि अपनी हेल्थ और उम्र के अनुसार डाइट लेना चाहिए। मगर क्या आप जानते हैं कि कोई डाइट आप पर असर कर रही है या नहीं, यह उस व्यक्ति के ब्लड ग्रुप पर भी निर्भर करता है।
आपने आज तक कई तरह के डाइट प्लान्स के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आपके ब्लड ग्रुप के अनुसार आपको कौन सी चीजें खानी चाहिए। साथ ही कौन-कौन से खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।
तो चलिए फिर देख लीजिये, आप कितना सही खा रहे हैं और कितना गलत।
तरह के ब्लड ग्रुप्स क्यों जरुरी है
शोधकर्ताओं के अनुसार सभी खाद्य पदार्थों में लेक्टिंस नाम के प्रोटीन होते हैं। ये प्रोटीन विभिन्न ब्लड ग्रुप्स के साथ अलग-अलग तरीकों से रिएक्ट करते हैं। अंत में इनका प्रभाव हमारे शरीर पर ही पड़ता है।
चलिए अब जान लेते हैं, ब्लड ग्रुप्स के अनुसार डाइट।
ग्रुप 'ओ' वाले खाएं ये चीजें
जिन लोगों का ब्लड ग्रुप 'ओ' होता है, उन्हें सब्जियां, मांस, मछली और फलों आदि का सेवन करना चाहिए। ऐसे लोगों को हाई प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
इन चीजों को करें अवॉयड
इस ग्रुप में लोगों को अनाज, बीन्स और फलियां कम ही खानी चाहिए। साथ ही वजन कम करने के लिए गेहूं, पत्तागोभी, बंदगोभी, राजमा, चवला, सरसों आदि के सेवन से बचना चाहिए।
ग्रुप 'ए' वालों के लिए डाइट
इस ब्लड ग्रुप के लोगों को सब्जियों, अनाज, फलियां, फल, बीन्स, सी फूड जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ऐसे लोगों को खाने में वेजिटेबल ऑइल का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
ग्रुप 'बी' ऐसे करें डाइट प्लान
यदि आपका ब्लड ग्रुप 'बी' है तो आपको डेरी प्रोडक्ट्स, अनाज, फलियां, फल, चिकन छोड़कर बाकी मांस, अंडे, चाय और हरी सब्जियों आदि को अपनी खाने की प्लेट का हिस्सा बनाना चाहिए।
ये चीजें बढ़ाएंगी वजन
ग्रुप 'बी' का कोई व्यक्ति यदि वजन कम करना चाहे तो उसे गेहूं, मक्का, तिल, सरसों, मूंगफली आदि चीजों को खाने से बचना चाहिए।
ग्रुप 'एबी' वाले ऐसे रहेंगे हेल्दी
इन लोगों को अधिक मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए। इन्हें मांस, अनाज, सब्जियां, फल, सीफूड, डेरी प्रोडक्ट्स जैसी चीजें सूट करती हैं।
इन्हें खाना सही नहीं
'एबी' ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों को रेड मीट, राजमा, चवला, मक्का, लाइमा बीन्स जैसे खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। तो कुछ ऐसी थी आपके ब्लड ग्रुप्स की अनुसार आपके लिए प्रस्तावित डाइट।
उम्मीद है इससे आपको बहुत मदद मिलेगी।
Post a Comment